संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़ ) फुटबाल मैदान में आयोजित जेएमएम चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को उधवा और बिक्रमशीला के बीच खेला गया। जिसमें उधवा ने बिक्रमशीला को 119 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उधवा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 250 रनों स्कोर खड़ा कर दिया। उधवा की ओर से मनोज ने 117 रनों शानदार पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बिक्रमशीला की टीम 131 रनों में ही आलआउट हो गई। मैच में 117रनों की पारी खेलने वाले मनोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्हें झामुमो के जिला संगठन सचिव मुसलद्दीन अंसारी के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली टीम बिक्रमशीला को दस हज़ार नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं आज उधवा बनाम धूलियान के बीच फ़ाइनल खेला जाएगा। खेल में अम्पायर कि भूमिका श्यामा एवं कुंदन ने निभाई।आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष वीकास रविदास, सचिव जितेंद्र रविदास, विक्की,पवन, सोनू,राहुल, करमचंद्र, रंजीत,आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


