शिविर में पांच हजार लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, 10 हजार लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़।पुराना सदर अस्पताल परिसर, पाकुड़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड विमेन डॉक्टर्स विंग आई.एम.ए झारखंड एवं जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान द्वारा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर एवं नेत्र रोग तथा संबंधित जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर का उद्घाटन विधायक, महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, पूर्व राष्ट्रीय सह अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए, प्रदेश अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए झारखंड डॉ भारती कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, सांसद प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा विधायक प्रतिनिधि, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य समिति द्वारा एक पत्रिका निरामया स्वास्थ्य दर्पण का विमोचन किया गया।
*शिविर में किया गया अनेक रोगों की जांच*
शिविर में सर्वाइकल कैंसर, नेत्र मलेरिया, फलेरिया ,एचआईवी सिफलिस , कालाजार, उच्च रक्तचाप, टीवी, मधुमेह , प्रसव के पूर्व जांच, वरिष्ठ नागरिक जांच, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई तथा टीकाकरण एवं परिवार नियोजन से संबंधित सलाह दी गई। जांचोंपरांत मरीजों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया।
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया गया सम्मानित*
बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉक्टर मनीष कुमार,डॉक्टर अमित कुमार,एम ओ आई सी मो खालिद अहमद, सी एचो ओ,जी एन एम, ए एन एम, एमपी सहिया को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग पाकुड़ की पूरी टीम के लिए जोरदार ताली बजाकर स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में पल्स पोलियो अभियान में जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों में कैंप लगाए गए हैं। कैंप के माध्यम से 30 हजार बच्चों का जांच किया गया। इसके अलावे 17, 18 और 19 दिसंबर को जिले के सभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें से 662 दिव्यांग लोगों का जांच कर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना को लेकर यहां स्टाल लगाए गए।
*डॉक्टर के कमी को किया जाएगा पूरा*
उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले में डॉक्टर की कमी को पूरा किया जाएगा। जिला प्रशासन इसके लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी हम जागरूक रहकर बच सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जागरूकता से अधिकांश बीमारी होने से बचा जा सकता है। जागरूकता के अभाव में सर्वाइकल कैंसर से बहुत सारी महिलाएं अपना जान गवा देती है ।
*डॉ भारती कश्यप, अध्यक्ष वूमेन डॉक्टर विंग झारखंड* ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है कि कैंप में आई जननांग संबंधी सूजन की शत प्रतिशत महिलाओं का दवा से ईलाज करना। क्योंकि जननांग संबंधी सूजन ही आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का रूप लेती है। दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत आंखों की बीमारियां जैसे मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, कॉर्निया और रेटिना की जो बीमारियां हैं उन सभी का रांची स्थित एन.ए.बी.एच. की क्वालिटी की सर्वोच्च मान्यता प्राप्त कश्यप मेमोरियल ऑय हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत द्वारा मुफ्त ईलाज किया जाएगा।
*विधायक ने हेल्थहुल महोत्सव की कि प्रशंसा*
विधायक महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने जिला प्रशासन पाकुड़ एवं डॉ भारती कश्यप के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की वजह से हेल्थ हूल महोत्सव का आयोजन हुआ है। जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले पाकुड़ बहुत ही पिछड़ा था लेकिन वर्तमान में बहुत सुधार हुआ है। इस शिविर के माध्यम से विभिन्न रोगों का ईलाज निःशुल्क किया गया है। लोग लाभान्वित हुए हैं।


