दुमका। संताल परगना कॉलेज दुमका में कॉलेज प्राचार्य डॉ खिरोधर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शनिवार को ” इंटरनेशनल वर्कशॉप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एण्ड मशीन लर्निंग: द नेक्सट फ्रंटियर इन रिसर्च इवेंट ” विषय पर आयोजित एक चार दिवसीय वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप के तीसरे दिन के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य सह संरक्षक डॉ खिरोधर प्रसाद यादव ने कहा कि संताल परगना जैसे अविकसित व पिछड़ा क्षेत्र के विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे विषयों पर अंतर्राष्ट्रीय वर्कशॉप का होना एक गर्व का विषय होता है। उन्होंने शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से अपील किया कि वे इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर अपना व्यतिगत एवं संस्थागत विकास में योगदान करे। अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप के कन्वेनर सह विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र, मनोविज्ञान विभाग के निदेशक डॉ विनोद कुमार शर्मा ने पिछले दो दिनों के सत्र के मुख्य बातों को साझा करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मानव के सर्वांगिक विकास की एक अहम बैसाखी है जिसका इस्तेमाल मानकों के तहत करते हुए इसका पूरा लाभ लेना चाहिए। यह मानव संवेदनाओं और संवेगों से दूर मगर थकान और तनाव को कम करने में सराहनीय भूमिका निभाता है। साथ ही अच्छा मार्गदर्शन और सुझाव भी चैटबूट के द्वारा देता है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं मशीन एक वफादार साथी के रूप में हमेशा मानव के साथ काम करता है। मुख्य संसाधन ज्योति विद्यापीठ विमेंस यूनिवर्सिटी जयपुर से जस्टिंदर कौर ने ए आई और मशीन लर्निंग के बीच संबंधों की चर्चा करते हुए मशीन लर्निंग क्या है, इसके प्रकार, आदि के बारे में विस्तार से बतलाया । उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक मशीन मानव के देय इनपुट पर और अनुभवों के आधार पर एक बेहतर आउटपुट के साथ काम करता है। मशीन सम्बंधित विषयों , सुझावों एवं आंकड़ों को बहुत ही व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करता है। फ्रॉड, स्पैम, एलाऊ एंड डिनॉय जैसे बातों से सचेत करता है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की उपयोगिता बैंक, ट्रैवल, हेल्थ आदि के क्षेत्र में किस कदर है इस बात को बतलाया। मशीन के द्वारा ही स्वास्थ्य सुधार में हम जैविक व्यवहारों पर नियंत्रण करना एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मशीन के आधार पर ही सीखते है। मौके पर मनोविज्ञान की शिक्षिका डॉ त्रिजा जेनिफर टोप्पो ने भी अपना विचार साझा किया। मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी के असिस्टेंट कॉर्डिनेटर डॉ रूपम कुमारी ने सफलतापूर्वक किया। इस अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप में विश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षक, सहित रिसर्च स्कॉलर, स्नातकोत्तर एवं स्नातक के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागदारी सुनिश्चित की। इस कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाने में आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो पूनम बिन्झा, असिस्टेंट नैक कॉर्डिनेटर डॉ अनीता चक्रवर्ती, असिस्टेंट आई क्यू ए सी डॉ रूपम कुमारी, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ कुमार सौरभ , आदि की भूमिका सराहनीय रही है।


