संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका की चयन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि सेविका सहायिका पोषक क्षेत्र का हो यह जांच कर ही चयन प्रक्रिया शुरू करे। इसमें कोई गड़बड़ी होती है तो उसकी जिम्मेवारी संबंधित सीडीपीओ का होगा। इसे लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाड़ा, लिट्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक समेत अन्य उपस्थित थे।


