संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर ( पाकुड़ ) बाजार स्थित फुटबाल मैदान में आयोजित जेएमएम चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को धूलियांन और भगालपुर के बीच खेला गया। जिसमें धूलियांन ने भगालपुर 75 रनों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए धूलियांन की टीम ने निर्धारित 18 ओवरों में 248 रनों स्कोर खड़ा कर दिया। धूलियांन की ओर से आसिफ अली ने 77 रनों शानदार पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भगालपुर की टीम 185 रनों में ही आलआउट हो गई। भगालपुर की ओर से संजू ने 75 रनों की धुआंदार पारी खेली।मैच में 77 रनों की पारी खेलने वाले आसिफ अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्हें सुंदरपुर ग्राम प्रधान माधव चन्द्र शील के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वही सेमीफाइनल में हारने वाले टीम भागलपुर को कमेटी के कोषाध्यक्ष विक्की के हाथों 10 हजार देकर सम्मानित किया गया। आज दूसरा सेमीफाइनल उधवा बनाम विक्रमशिला के बीच खेला जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष वीकास रविदास, सचिव जितेंद्र रविदास, कुंदन रविदास,श्यामा, नासिर, राहुल, करमचंद्र, रंजीत, वसीम आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


