नाला (जामताड़ा)– शुक्रवार को नाला नेताजी स्टेडियम में मुखिया संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलडंगाल पंचायत के मुखिया सनोहरि हेंब्रम ने की। इस दौरान पंचायत विकास की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई किस क्रम में मनरेगा, 15 वां वित्त आयोग सहित विभिन्न बिंदुओं विकास योजनाओं पर चर्चा की गई साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति एवं जरूरतमंद लोगों तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर भी आवश्यक परामर्श किए गए। वहीं नए साल के उपलक्ष में सामूहिक रूप से 5 जनवरी को वन भोज करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुखिया लखी लाल मरांडी, मिनीसर मुर्मू, महेश्वर हांसदा, सनोहरी हेंब्रम, सावित्री किस्कु, सोनामुखी सोरेन, हीरामणि मुर्मू, आरती हेंब्रम, नेफालाल मरांडी, गायत्री हेंब्रम, अंजलि सोरेन, रानी सोरेन प्रेमो कोड़ा, दिलीप टुडू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


