नई दिल्ली । बढ़ती ठंड का फायदा उठाने की फिराक में आतंकी हैं। भारत में घुसपैठ के लिए अपनी योजना बना रहे हैं। खबर है कि इसके लिए पीओके में बैठक भी की गई है। पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रची है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, वहां की आर्मी और आतंकियों ने मिलकर एक हाईलेवल मीटिंग की है। इस मीटिंग में जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की प्लानिंग हुई। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने 300 एसपीजी कमांडो को पीओके यानी पाक के कब्जे वाले कश्मीर के हजीरा इलाके में तैनात किया है। वहां से सामने आई तस्वीरों में कई आतंकी भी दिखे हैं। ये आतंकी ड्रोन और हथियारों के साथ रेकी करते दिखे।
इस मीटिंग में पाकिस्तानी आर्मी के कर्नल तैमूर मेजर आदिल के साथ आतंकवादी रफीक नाई सैफुल्लाह और शमशीर नाई भी मौजूद था। इनका मकसद जम्मू में घुसपैठ करकर जम्मू के इलाके को एक बार फिर से जलाना था क्योंकि इस समय घाटी में बर्फ पड़ चुकी है। इसमें ये भी तय किया गया कि ड्रोन के जरिए हथियार को ड्रॉप करवाया जाए और आतंकवादियों की जो तैनाती इस समय पाकिस्तानी आर्मी के साथ फॉरवर्ड पोस्टों पर है, उनको मौका देखते हुए घुसपैठ करवाने की कोशिश कराई जाए। इसके लिए आतंकवादियों के लॉन्चिंग कमांडर को निर्देश दिए गए। दरअसल, पाकिस्तानी आर्मी के कर्नल तैमूर मेजर आदिल के साथ आतंकवादी रफीक नाई सैफुल्लाह और शमशीर नाई की मीटिंग हुई है। रफीक नाई जम्मू संभाग के पुंछ का रहने वाला है। वह लम्बे वक्त से पाकिस्तान में बस गया है। जम्मू संभाग के कई युवकों को ओवर ग्राउंड वर्कर बनाने में भी रफीक नाई का अहम रोल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी आईएसआई, आतंकवादी कमांडर और पाकिस्तानी आर्मी के सीनियर अधिकारी कुछ दिनों पहले 15-16 दिसंबर के बीच पाकिस्तान की 3 पीओके ब्रिगेड में हाई लेवल मीटिंग की।
पाकिस्तान आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप को कहा गया कि वे बॉर्डर एक्शन टीम के साथ मिलकर बैट एक्शन करें। साथ ही बड़े आतंकी संगठनों और आईएसआई के फ्रंट फेस वाले सगठनों को कुवैत, सऊदी और दुबई के रास्ते पैसा इकट्ठा करके जम्मू कश्मीर में भेजने के लिए कहा गया है। हालांकि, दूसरी तरफ पाकिस्तानी आर्मी को एक डर भी सता रहा है। बॉर्डर के पास के लोगों को भारतीय सेना ने पूरी तरह से मोटिवेट कर दिया है।






