दुमका। ग्राम प्रधान मांझी संगठन सह मांझी स्थान जहेरथान संवर्धन समिति ने गांधी मैदान दुमका में संताल परगना प्रमंडलीय स्तरीय सोहराय पर्व संताली रीति रिवाज से गुरुवार को दिशोम नायकी सोनालाल हेंब्रम द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर मनाया गया। जिसमें गाड़ेटांडी में विधिवत पूजा अर्चना किया गया। नायकी बाबा द्वारा पूजा अर्चना में पांच मुर्गी एवं मुर्गी अंडा गोडथान में मरांग बुरू, जाहेर ऐड़ा,गोसाई ऐड़ा, मोड़ कु, तुरई कु ये सभी संथाल समाज के धरोहर ईष्ट देवता का रूप में पूजा अर्पित की गई। जिसमें सभी समाज के सुख समृद्धि हेतु कामना किया गया ।आयोजन में प्रमंडल के गांव-गांव से प्रधान सह लेखा होड़ और ग्रामीण महिला, पुरुष उपस्थित हुए एवं ढोल मदार के साथ परंपरागत आदिवासी नृत्य पर सोहराय पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधान सह लेखा होड़, भीम प्रसाद मंडल भीम सोरेन रूसो राय बास्की, छवी नाथ मंडल सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम में शिरकत किया।


