मेहरमा संवाददात : बलबड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम कमरगामा- कुमरडोय निवासी सिकन्दर शर्मा व्यवसायी के घर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि शर्मा अपने सपरिवार के साथ बुधवार को नया साल मनाने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर गया हुआ था। तभी देर रात्रि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर मे रखा जेबर,नगद रूपये लेकर फरार हो गया। इधर शर्मा ने बताया कि जब मैं अपने रिश्तेदारों के घर नया साल मना कर वापस घर आये तो देखा कि घर का ताला तुटा हुआ था। दुकान मे रखा बीस हजार रुपये, व घर के अंदर रखा जेबर, नगद लगभग तीन लाख की समपति की चोरी कर ले गया है। इधर पीड़िता ने बलबड्डा थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी। शर्मा के लिखित व्यान के आधार पर बलबड्डा पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।


