संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़ )। जिला मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर हिरणपुर प्रखण्ड मुख्यालय के समीप हिरणपुर बाजार स्थित सुभाष चौक पर सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद कद प्रतिमा लगाने व सौन्दर्यकरण का काम तीव्र गति से डीबीएल कोल कम्पनी के द्वारा कम्पनी के अभियंता लव मिश्रा की उपस्थिति मे किया जा रहा है। हिरणपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिमा के चारो ओर गोलम्बर में स्टील का रड लगाया जाएगा एवं इसे 2 फीट छोटा किया जाएगा। पूर्व में जो लगे प्रतिमा की नीचे पारापिड पर लगे टाइल्स की जगह ग्रेनाइट लगाया जाएगा।वही उपस्थित डीबीएल कोल कम्पनी केअभियंता ने बताया कि उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर सीएसआर मद से इस आदमकद प्रतिमा स्थल की शोन्दर्यकर्ण व कायकलाप किया जा रहा है।बताते चले कि सन 1989 में स्थानीय समाजसेवियों के द्वारा इस स्थल पर नेताजी के प्रतिमा स्थापित किया गया गया था। उपायुक्त के निर्देश पर डीबीएल कम्पनी ने शोन्दर्यकर्ण का कार्य प्रारंभ किया है। जिससे आम लोगों में खुशी देखी जा रही है।


