नाला (जामताड़ा)– गुरुवार को नाला प्रखंड सभागार में सबकी योजना सबका विकास अभियान 2024 अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्त्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत राज समन्वयक तरुण कुमार हेंब्रम तथा नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू के द्वारा प्रशिक्षण दी गई।इस दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना अभियान के तहत जीपीएफटी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।इस क्रम में गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका ग्राम तथा स्वास्थ्य ग्राम, बाल हितैषी ग्राम,पर्याप्त जलयुक्त ग्राम सहित विभिन्न बिंदु पर चर्चा की गई।इस दौरान स्थानीय लक्ष्य के अंतर्गत विभिन्न संस्थानो, हितकारों के बीच समन्वय और अभिसरण ,गांव में साझेदारी और सहयोग स्थापित करना तथा एलएसडीजी में युवाओं बच्चों तथा एसएचजी की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ावा देना,स्थानीय कार्यवाही के अंतर्गत एकीकृत जीपीडीपी तैयार करना, ग्राम पंचायतो में सूचना पटल,विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओ के बारे में जागरूकता,आरटीआई शिकायतों का समय पर निपटान, समाज में कमजोर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की पहचान करना तथा मजबूत ग्राम आईसीटी के उपयोग के माध्यम से सेवाओं का प्रभावी वितरण सहित अन्य बिंदुओ पर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इस अवसर पर फुलमनी बास्की,सुजीत मरांडी,चंदा देवी,मानिक हेमब्रम,रंजीत कुमार माजी,कृष्णपद पातर,चंदना गोरांई,प्रवीर मंडल,सजनी हांसदा,बनालता राना, जगबंधु पांडे, विश्वनाथ सोरेन,तापस मंडल, समाप्ति माजी,सुनीता मिर्धा,सुकुमार मरांडी, कुमारी रीना,संतोष कुमार मंडल,राधिका कुमारी पाल, शेख इलियास, मनोरंजन हांसदा,उत्तम कुमार दास सहित माड़ालों, फूटबेड़िया, सालुका,चकनयापाड़ा नाला आदि पंचायत के सहजकर्त्ता दल के सदस्य मौजूद थे।


