देवघर। जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटांड़ ग्राम निवासी राजू मंडल को गांव के ही प्रवीण मंडल ने रड से मारकर जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में राजू मंडल ने बताया कि नववर्ष के मौके पर वह अपने परिवार के साथ गांव से सटे खेत में पिकनिक मनाने के लिए गया था। इसी बीच प्रवीण मंडल ने उसे फोन कर कहा कि उसे पिकनिक में शामिल नहीं करने का अंजाम शाम तक भुगतना पड़ेगा। इसके बाद शाम को जब राजू मंडल अपने घर जा रहा था, तो इसी बीच प्रवीण मंडल पीछे से आकर रड से उसके माथे पर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुटे। इसके बाद प्रवीण मंडल भाग गया। घटना के बाद राजू मंडल ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




