गोड्डा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निदेशानुसार जिले भर में एल्टी क्राईम चेकिंग चलायी जा रही थी। उसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि भागलपुर रोड़ स्थित पेट्रोल पम्प के पास स्थानीय लोगों के द्वारा दो व्यक्ति को हथियार एवं मोटरसाईकिल के साथ पकड़ कर रखा गया है। इस सूचना पर गस्ती दल के द्वारा भागलपुर रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास जाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से 2 व्यक्ति को पकड़ा। दोनों पकडाये व्यक्तियों के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना कांड सं0-288/24, दिनांक- 30.12.2024, धारा-317(5)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव कुमार उम्र 18 वर्ष पिता अमूल सिंह एवं विशाल कुमार उम्र 18 वर्ष पिता राजेश सिंह दोनों सा० भदान, थाना टनकुप्पा, जिला गया (बिहार) के रूप में की गई। वहीं गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक देशी लोडेड पिस्टल, एक फोल्डिंग चाकू, एक अपाची मोटरसाईकिल रजि० नंबर बीआर 01 डीसी/6773 को जब्त किया गया। वहीं छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह नगर थाना गोड्डा, सहायक अवर निरीक्षक गौरव कुमार, नगर थाना गोड्डा, चालक आरक्षी चंदन कुमार सिंह, नगर थाना गोड्डा, चालक आरक्षी देवेन्द्र सिंह, तकनीकी शाखा के कर्मी, पुलिस सशस्त्र बल एवं टाईगर मोबाईल के जवान शामिल थे।



