रानीश्वर(दुमका) । अंग्रेजी साल 2024 के अंतिम दिन मंगलवार को पर्यटन स्थल मसानजोड़ डैम के जलाशय में नोका बिहार करने पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही यहां दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर पर्यटक वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी। पर्यटक डैम के शिशु बागान डैम के उपरी भाग के धाजापाड़ा में लोगो ने पिकनिक का आनंद उठाया। घर वापसी के क्रम में पर्यटकों ने दिगुली गांव के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल संथाल काटा पोखर पहुंचकर संथाल विद्रोह के नायक शहीदों को नमन किया। यहां बड़ा नदी, कैरावनी, दिगल बांध, बिलकांदी के सिद्धेश्वरी नदी के तांतलोई स्थित गरम जल कुंड में भी पर्यटकों का भीड़ उमड़ी।


