दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय राइटर्स कांफ्रेंस एवं लिटरेचर फेस्टिवल करनडीह जमशेदपुर में आयोजित
दुमका ब्यूरो
दुमका। आल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन झाड़ग्राम के द्वारा 28 एवं 29 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय राइटर्स कांफ्रेंस एवं लिटरेचर फेस्टिवल 2024 को करनडीह जमशेदपुर में आयोजित किया गया| इस सम्मेलन में एसोसिएशन के द्वारा संताली के प्रख्यात एवं विद्वान लेखक चुण्डा सोरेन ‘सिपाही’ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार संताली साहित्य सृजन एवं सेवा के लिए प्रदान किया गया| श्री सोरेन सिपाही के शारीरिक अस्वस्थता के कारण सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए। इसलिए एसोसिएशन के दौरानामित केंद्रीय समिति सदस्य श्री नाजीर हेम्ब्रम के द्वारा उनके निजी आवास में बुके एवं शाल ओढ़ाकर ट्रोफी प्रदान किया, साथ में उनकी धर्मपत्नी मिरु टुडू को भी शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी स्वस्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। साथ में उपस्थित संताल परगना जोनल उपाध्यक्ष रुपधन सोरेन, कोषाध्यक्ष टेकलाल माराण्डी,नाटुवा हांसदा संताली युवा साहित्यकार धार्मेंजय हेम्ब्रम उपस्थित थे ।


