देवघर संताल एक्सप्रेस:-27 दिसंबर से 5 जनवरी तक देवघर के इनडोर स्टेडियम में पूरे झारखंड के 32 पुरुष महिला खिलाड़ी का लगा कैंप। कैंप के लिए खिलाड़ी का चयन 27 को ट्रायल प्रक्रिया के द्वारा किया गया।इस बाबत देवघर जिला कब्बड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने बताया कि देवघर जिला कबड्डी संघ के द्वारा 50वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप जो दिनांक 8 जनवरी 2025 से लेकर 11 जनवरी 2025 तक उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होना निर्धारित है , भाग लेने वाली झारखंड कबड्डी टीम का चयन के लिए कैंप देवघर के इनडोर स्टेडियम में दिनांक 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक लगाया गया है।इस कैंप में राष्ट्रीय कोच आलोक कुमार के देख रख में चलने वाले इस कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिका दोनों का चयन झारखंड टीम के लिए किया जाएगा।चयनित टीम दिनांक 6 जनवरी 2025 को उत्तराखंड हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। कब्बड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े के द्वारा खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए आवासन और भोजन की व्यवस्था की गई है।खिलाड़ी मन लगाकर अभ्यास करें और झारखंड तथा जिले का नाम रोशन करें।देवघर जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र देव लगातार इस कैंप पे नजर बनाए हुए है।


