संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर(पाकुड़) अवैध रूप से कोयला के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस निरन्तर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को पैनम पथ के सिलकुट्टी गांव निकट पुलिस ने औचक छापेमारी कर कोयला लदे छह बाइक को जब्त किया। वही मौके से बाइक सवार भाग निकला। थाना प्रभारी रंजन सिंह के नेतृत्व में पुलिसबल ने गांव के मुख्य पथ में अवैध रूप से ले जा रहे सभी बाइक को रोका।इस दौरान सभी बाइक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने तत्काल कोयला सहित सभी बाइक को जब्त किया गया। बताते चले कि इस पथ से अवैध रूप से बाइक सहित पिकअप वैन में लादकर अन्यत्र बेचा जा रहा है। यह कारोबार बदस्तूर जारी है। बाइक में कोयला लोडकर सभी ईंट भट्ठा ऊंचे दामो पर बेचा जा रहा है। वही पिकअप वैन से अवैध रूप से कोयले को साहेबगंज सहित बंगाल भी तस्करी की जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने बीते दिनों कड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला लदे दो पिकअप वैन को जब्त भी किया गया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से कोयले की परिचालन किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी। छापेमारी कार्य निरन्तर जारी रहेगी।


