संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के पीर पहाड़ स्थित अवस्थित पीर मजार के पास नीचे सड़क किनारे विशेष समुदाय के लोगों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने की मामला प्रकाश में आया है ।मामले को लेकर पहाड़िया समुदाय के लोगों के द्वारा विरोध करने पर उक्त जमीन से सम्बंधित विवाद उतपन्न हो गया । इधर विवाद को बढ़ते देख शुक्रवार को सीओ संजय कुमार सिन्हा,एसडीपीओ बिजय कुमार थाना प्रभारी विकर्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर निरीक्षण करते हुए दोनों पक्ष के लोगों के साथ वार्ता किया इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी अपनी समस्या को रखा ।पहाड़िया समुदाय के लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने हमारी जमीन को जबरन कब्जा कर रहा है और बिन सूचना के ही रातों रात टीना व खुटा खम्भा से घर तैयार कर दिया दिया इज़की सूचना मिलते ही घर को हटाये जाने की मांग करने लगा ।पहाड़िया समुदाय के लोगों ने कहा कि पीर मजार केआड़ में ये लोग हमारी जमीन पर नजर गढ़ाए है और आज जबरन जमीन को कब्जा करने में लगा हुआ है । वहीं विशेष समुदाय के लोगों से पूछे जाने पर उन लोगो ने बताया कि आने वाले 4 फरवरी को यहां उर्स मेला होता है और मेला की तैयारी की जा रही है जिसको लेकर यह घर बनाया गया है । वहीं प्रशासन द्वारा दोनों पक्ष के लोगो से सुनने के बाद घर को हटा लेने का निर्देश दिया जबकि मुश्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि मेला के बाद हटा लिया जायेगा ।इस पर एसडीपीओ बिजय कुमार ने मुश्लिम समुदाय के लोगों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 4 फरवरी में आयोजित मेला संपन्न होते ही उक्त घर को हटा लेना है अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी इस बात बात पर दोनों पक्ष के लोगों ने सहमति देते हुए स्वीकार किया ।


