संताल एक्सप्रेस
साहिबगंज : जिला मुख्यालय स्थित पूर्वी फाटक से लेकर जीरवाबाडी तक बडा नाला जाम होने के कारण आम जनता को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।इस संबंध मे स्थानीय निवासी महेश साह ने बताया कि हमारे घर के पास से एक बडा नाला निकासी के लिए बनाया गया है।जो की बहुत दिनों से जाम पडा हुआ है।नाला साफ नही होने के कारण बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।अगर थोड़ा सा वर्षा होती तो रोड व नाला का पानी दुकान और घर में घुस जाता है।उन्होंने कहा कि 22 दिन पहले एक लिखित आवेदन नगर परिषद को दिया गया है।आवेदन देने पर एक दिन कुछ कर्मचारी के द्वारा कुछ दुर तक नाला की सफाई की गई थी।उसके बाद सफाई बंद हो गया।जबकि वही दुसरी ओर शांति नगर मुहल्ले मे बुधिया साह,अनिल साह के द्वारा आए दिन घर का गंदा पानी छोड दिया जाता है।जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।वही ये लोग बोलते है,की तुम लोग को जहाँ जाना है हमारा कोई कुछ नही बिगाड सकता हैं।जो करना करलो हम रोड में पानी गिराएंगे।यह बात सोचने वाली है की नगर पालिका को अगर समय पर टैक्स नही देने पर तरह -तरह की बातें सुना पडता है।आखिर क्यों आम जनता के साथ ऐसा किया जाता है,इस ओर ना ही किसी नेता या पदाधिकारी का ध्यान नही जाता है।नगर पालिका की उदासीनता का शिकार साफ दिखाई देती है।आखिर क्यों आम जनता के साथ ऐसा खिलवाड़ किया जा रहा है।वही ग्रामीण बबलू कुमार, राजेश कुमार,छोटु कुमार,श्रवण कुमार,संजय पासवान,सहित दर्जनों ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है,की क्या होगा आम जनता का,क्या सफाई होगी की नही? यह बात सोचने वाली है।


