गोड्डा : जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ईटहरी गांव में बकरी के द्वारा दिया हुआ हाथी शक्ल का बच्चा के जन्म को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं गली-मोहल्लों में कई लोग गजराज तो कई गणेश भगवान कह रहे हैं। इस करिश्मा को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपने घरों से लोग निकलकर बकरी द्वारा दिए गए हाथी शक्ल के बच्चे को देखने के लिए निकल रहे कई लोगों ने इसे कुदरत का करिश्मा भी बताया तो कई लोग कलयुग का प्रकोप भी बता रहे हैं। हालांकि हाथी के शक्ल के बच्चे को देखने के लिए हजारों के तादाद में दूरदाराज के लोग जो है देखने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बच्चा जन्म लेते ही मर चुका था फिर भी लोग उत्साह के साथ हाथी के शक्ल के गणेश भगवान को देखने के लिए जुटने लगी। बाद में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बच्चों को मिट्टी में दफन कर दिया गया हालांकि बच्चा जो है मरा हुआ पैदा हुआ था।



