जामताड़ा : गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए विभिन्न संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए पीएमईजीपी, पीएमएफएमइ ईवीएम पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रेषित आवेदनों, स्वीकृति के अलावा लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के अनुसार बैंकवार दिए गए वित्तीय लक्ष्य, प्रेषित आवेदन, स्वीकृत आवेदन, लंबित आवेदन एवं उपलब्धि की समीक्षा करते हुए पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई में पेंडिंग पड़े आवेदनों को लेकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बैंकों से लंबित पड़े आवेदनों को लेकर कारणों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि उसे वैध कारण बताते हुए या तो अस्वीकृत करें या उसे स्वीकृति दें, लंबित किसी भी सूरत में न हो, इसका ध्यान रखें। इसके अलावा विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिया।


