कुंडहित (जामताड़ा) : गुरुवार को कुंडहित प्रखंड कार्यालय परिसर में रबी फसल की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा को लेकर किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी मौसम 2024- 25 के फसल जैसे आलू, सरसों, चना, गेहूं आदि फसलों का बीमा एक रुपए में किया जाएगा। किसान आवश्यक कागजात के साथ अपने फसलों की सुरक्षा हेतु बीमा कराए। उन्होंने कहा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने के लिए मात्र एक रुपए में फसल बीमा में नामांकन कर अपनी फसल की सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीमा करने के अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। तथा अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 14447 में फोन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर प्रधान सहायक अवरार अहमद, प्रफुल्ल माजि, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, बीटीएम अमीर हेम्बरम,किसान मित्र काजल रजवाड़ आदि उपस्थित थे।


