देवघर संताल एक्सप्रेस:-आजसू पार्टी द्वारा ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के संस्थापक, झारखंड अलग राज्य आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले झारखंड आंदोलनकारी, युवाओं के प्रेरणा निर्मल महतो की जन्म जयंती पर उन्हें देवघर जिला अध्यक्ष के वार्ड 18 स्थित आवासीय कार्यालय में माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि ऐसे वीर दोबारा पैदा नहीं हो सकते।निर्मल महतो जी ने आदिम जनजाति आंदोलन में आंदोलनकारी के रूप में अग्रणी भूमिका निभाई। इस गोली कांड में हजारों लोगों ने अपनी बलिदान दी।निर्मल महतो ने शोषण के विरुद्ध एवं गरीबों, मजदूरों, किसानों के हक के लिए आवाज उठाई और जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम किया। उन्होंने आजसू के नेताओं को आंदोलन की बारीकियां से अवगत कराने के लिए ऑल असम स्टूडेंट यूनियन की तर्ज पर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन का गठन 1987 में किया।झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए कई बार तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी व तत्कालीन भारत के गृह मंत्री बूटा सिंह से दिल्ली में वार्ता की फिर जाकर झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ, लेकिन यह दिन देखने के लिए निर्मल महतो जीवित नहीं रहे और 8 अगस्त 1987 को निर्मल महतो की हत्या कर दी गई।


