दुमका। नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलोर एवं माँ सेवा समिति ट्रस्ट तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्त्वाधान में शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम दुमका में बोन मैरो प्रत्यारोपण परीक्षण एवं पंजीकरण मेगा शिविर का विशाल आयोजन संपन्न हुआ।
इस शिविर में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का एच एल ए मैचिंग और बोन मैरो ट्रांसप्लांट रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किया गया। जिन अभ्यर्थियों के भाई बहन उपलब्ध नहीं थे,उनके माता-पिता का परीक्षण किया गया। इस विशाल अभियान का उद्देश्य अत्यंत जटिल बोन मैरो प्रत्यारोपण प्रक्रिया हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों का चयन एवं सहायता प्रदान करना है।

नारायणा हेल्थ सिटी, बंगलौर के सुप्रसिद्ध बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ सुनील भट्ट जो अभी तक 2300 से ज्यादा सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर चुके हैं और उनकी टीम मरीजों और उनके परिजनों की जांच के लिए स्वयं उपस्थित थे। डॉ सुनील भट्ट के टीम के अनुसार टेस्ट की रिपोर्ट जर्मनी से 3 महीने में आएगी, जिनका भी टेस्ट में मैचिंग हो जाता है उनका ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। सारा खर्च सरकार और संस्थाओं द्वारा उठाया जाएगा। डॉ सुनील भट्ट के टीम ने बताया कि इस शिविर से असहाय बच्चों को जीवन की नई आशा का संचार हुआ है क्योंकि जिनका भी सफल ऑपरेशन हो जाएगा उनको फिर कभी रक्त चढ़ाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
इस अद्भुत कार्यक्रम की गरिमा को माँ सेवा समिति ट्रस्ट के समर्पित पदाधिकारियों – अध्यक्ष रेखा देवी, सचिव भागवत भवेश, कोषाध्यक्ष अन्नु कुमारी,दुमका जिलाध्यक्ष राजेश कुमार चौरसिया ,अब्दुल अफ़रोज़,गौतम गुप्ता,राहुल रक्षित,निशा कुमारी,बोकारो जिलाध्यक्ष राजकुमार महत्ता धनंजय कुमार,ने अपने संगठित एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से उत्कृष्टता के शिखर पर पहुंचाया।इस मौके पर
ब्लड बैंक दुमका से प्रभारी डॉ. अमित रंजन तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी से चेयरमैन
डॉ.राजकुमार उपाध्याय ,सचिव
डॉ.अमरेंद्र यादव ,वाईस चेयरमैन
डॉ. मनोज कुमार घोष , संयुक्त सचिव
डॉ.सिकंदर कुमार , कोषाध्यक्ष
अंजनी शरण , डाँ. ए.के. सिन्हा , सतीश कुमार ब्लड बैंक दुमका से प्रकाश दे, काजल कुमार सेन,एवं मेडिकल के छात्र छात्राये का काफी सहयोग मिला। साथ ही थैलेसीमिया रोगी के साथ काफी संख्या मे उनके अभिभावक मौजूद थे।



