नाला (जामताड़ा)– शुक्रवार को नाला नेताजी स्टेडियम में संथाल परगना स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर माझी परगना सरदार महासभा के प्रतिनिधिमंडल की हुई बैठक। बैठक की अध्यक्षता 44 परगना धोना लाल हांसदा, तथा नाला प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष अजित मुर्मू ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान 22 दिसंबर को संथाल परगना स्थापना दिवस मानने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस स्थापना दिवस समारोह में संथाल समाज के सभी पदधारक, सभी मुखिया आदि मुख्य रूप से मौजूद होंगे। इसके अलावे कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा| इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, हेमलाल सोरेन, सुकुमार सोरेन, नुनु लाल मुर्मू, रूप धन हेंब्रम, कृष्णा टुडू, मंगल सोरेन आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



