नाला (जामताड़ा)– गेड़िया शैक्षणिक अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालुका में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद ताती ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बारघरिया सीआरसी के सीआरपी समीर महतो उपस्थित थे|मौके पर श्री महतो ने कहा कि प्रतियोगिता कोई भी हो बच्चों को लगन प्रयास एवं मेहनत के साथ हिस्सा लेना चाहिए प्रतियोगिता के द्वारा शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन होता है। कई बच्चे प्रतियोगिता से घबराते हैं एवं हिस्सा लेने से कतराते हैं ।जिससे उनके शैक्षणिक विकास में बाध़ा पहुंचता है ।इस अवसर पर सहायक अध्यापक नैनी प्रसाद गोराई ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताबीच-बीच में आयोजन करने से बच्चों में उत्साह एवं पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है ।कहा कि जिस विद्यार्थी की जीवन में कड़ी मेहनत एवं संघर्ष हो वह हर तरह का प्रतियोगिता में सफल होता है। कहा कि किसी भी व्यक्ति या विद्यार्थी को सही सोच सही समय एवं सही तरीका से कार्य करना चाहिए फल स्वरुप सफलता उसके कदमों को चूमेगी। कहा कि जिस तरह सोना को शुद्ध एवं चमकीला बनाने के लिए उसे आग में तपान पड़ता है इस तरह विद्यार्थी को मेहनत प्रयास एवं लगन के साथ काम करने से सफलता हासिल होती है ।कहा कि किसी भी विद्यार्थी को आलस एवं समय को नहीं टालना चाहिए नहीं तो उन्हें किसी भी काम में सफलता नहीं मिलते हैं जो विद्यार्थी वक्त को बर्बाद करते हैं उसे एक दिन वक्त बर्बाद कर देते हैं। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी झुमा पाल, जिया मनी मंडल एवं रिया बाउरी को सीआरपी समीर महतो एवं सहायक अध्यापक नैनी प्रसाद गोराई ने शैक्षणिक सामग्री देकर पुरसका्र दिया गया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।



