कुंडहित ( जामताड़ा) । शुक्रवार को आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज ने कुंडहित प्रखंड के आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय हेतु जमीन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड अंतर्गत कालीपाथर एवं आसानलिया मौजा में विद्यालय भवन के लिए जमीन का निरीक्षण किया गया। जमीन निरीक्षण के बाद कुंडहित सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर के अंदर बालिका छात्रावास में चल रहे आदिम जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पढ़ रहे हैं बच्चों से विभिन्न तरह प्रश्न उत्तर पूछा गया। जहां बच्चों ने सहज और सरल तरीके से कुछ प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इस दौरान श्री मिंज ने उपस्थित शिक्षक से बच्चों के बीच नियमित क्विज प्रतियोगिता तथा विभिन्न तरह की प्रश्न उत्तर का परीक्षा लेने को कहा गया। साथ ही बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी का नाम सब्जियों के नाम, फलों का नाम, जिला अधिकारी को नाम आदि बिंदु पर जानकारी देने को कहा गया । ताकि बच्चों को यह जानकारी हो जाएगा वह कौन जिला में रह रहे हैं तथा उसे जिले के अंदर कितने अधिकारी एवं कौन-कौन अधिकारी हैं।वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनोद खबाड़े से विद्यालय में शिक्षक एवं बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त हुई । इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछा जाने पर बताया आदिम जनजाति विद्यालय के लिए कुंडहित में दो स्थानों में जमीन का निरीक्षण किया गया। लेकिन जमीन का अंचल कार्यालय से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। बता दें कुंडहित में आदिम जनजाति विद्यालय जर्जर हो जाने पर जिला अधिकारी द्वारा सिंहवाहिनी प्लस टु उच्च विद्यालय के बालिका छात्रावास पर बीते 11अगस्त 2022 से विद्यालय का संचालन हो रहा है। मौके पर आईटीडीए के अलावे प्रधानाध्यापक बिनोद खबाड़े,राजस्व कर्मचारी संदीप हेम्बरम एंव विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।



