दुमका। महर्षि मेंहीं पुसारो आश्रम में महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज की 105वीं पावन जयंती महर्षि मेंही आश्रम एवं संतमत सत्संग भवन में मनायी गई। समारोह में प्रातः काल से ध्यान-कीर्तन के साथ स्तुति-विनती, प्रार्थना एवं पुष्पांजलि ध्यान के साथ अपराह्न काल महा भंडारा हुआ और पुनः अपराहन कालीन भजन कीर्तन हुआ। अपराहन कालीन संतमत सत्संग प्रारंभ हुआ जिसमें स्तुति विनती एवं पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस से पाठवा तत्पश्चात सनसेवी महाराज के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई एवं आश्रम की व्यवस्थापक पूज्य स्वामी अरणयानंद भिक्षु ने कहा कि गुरू शिष्य का संबंध भक्तिपूर्ण होना चाहिए। शिष्य का कर्तव्य गुरू की और हमेशा रहना चाहिए। एक शिष्य को अपने गुरु की आदर समान करना सीखना चाहिए।




