संताल एक्सप्रेस संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड के गोकुलपुर में शुक्रवार को चांद भैरव क्लब द्वारा गोकुलपुर मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप खेल का शुरुआत किया। खेल का शुभारंभ समाजसेवी लुत्फुल , जिला खेल कूद पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ समीर अल्फ्रेड, मुखिया विकास गौड़ ने विधवत उद्घाटन किया और झारखंड, बंगाल और उड़ीसा से आए टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुरुआत किया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि फाइनल में विजेता टीम को चार लाख व उपविजेता टीम को तीन लाख की नगद पुरस्कार दिया जाएगा।पहला मैच साहेबगंज व महेशपुर के बीच खेला गया। जिसमे साहेबगंज टिम वन जीत हासिल किया। फाइनल मैच 22 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मौके पर नगर थाना प्रभारी दिलीप किस्कू, सनातन मांझी, कमेटी के राम सिंह टुडू सहित कई सदस्य गण मौजूद थे।



