कुंडहित (जामताड़ा) : वुधवार को कुंडहित भाकपा माले पार्टी कार्यालय में शहीद दिवस मनाया। कामरेड विनोद मिश्रा का 26 वां एवं कॉमरेड विनोद बिहारी महतो का 33 वां स्मृति दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान दोनों शहीद कॉमरेड़ों को सबसे पहले पुष्पांजलि अर्पित कर कामरेड सुशील मुर्मू ने झंडात्तोलन किया एवं एक मिनट का मौन रखा गया। वहीं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा ने कहा कि इतिहास में बड़े-बड़े सवाल हमेशा सड़कों की लड़ाइयां का हल होता है जो फासीवाद खतरे के खिलाफ लड़ाई तेज करना और जल जंगल जमीन की लड़ाई को तेज करना है शहीद कामरेड के बातों एवं उनकी आवाज, सपनों जो गरीब मजदूर को मजबूती से उनकी आवाज बुलंद करना होता है बताया कि कामरेड विनोद मिश्रा के अधूरे सपने क्रांतिकारी मार्क्सवाद के लाल झंडे को मजबूती से बुलंद करने वाली एक मजबूती से गरीबों का शक्तिशाली आंदोलन और भगवा साजिश के खिलाफ हर क्षेत्र में पहला करना और हमें फासीवाद हमले को रोकने के लिए लंबे समय तक चलने वाले और मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है। मौके पर प्रखंड सचिव कामरेड सोमलाल मिर्धा के अलावे लखींद्र मिर्धा, सुशील मुर्मू, गणेश टुडू, पवन टुडू, विनोद हेंब्रम, ममता राणा, आशा मिर्धा, मुकुली मुर्मू, सूरज मिर्धा, समीर राणा, अमित पाल आदि उपस्थित थे।



