नाला (जामताड़ा)– भाकपा माले के पुर्व महासचिव स्व० काॅमरेड बिनोद मिश्रा एवं काॅमरेड बिनोद बिहारी महतो के 26वा शहादत दिवस नाला प्रखंड के घोलजोड़ मोड़ में मनाया गया। इस अवसर पर सभी कामरेड ने स्वर्गीय कामरेड विनोद मिश्रा तथा कॉमरेड विनोद बिहारी महतो की बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा लाल सलाम अर्पित किया। मालूम हो कि इस अवसर पर कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुशील मोहली ने झंडोत्तोलन करते हुए किया वहीं जिला सचिव सुनील राणा ने घोषणा पत्र का पाठ किया। इस अवसर पर जिला सचिव सुनील राणा ने कामरेड विनोद मिश्रा तथा प्रयात कॉमरेड विनोद बिहारी महतो के शहादत व स्मृति दिवस पर उन दिवंगत नेताओं व शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव सुनील राणा, प्रखंड सचिव सुशील मोहली, सूरज मुर्मू, सुनील मोहली, जयदेव मोहली, कार्तिक मोहली, देवलाल मोहली, रवि लाल टुडू, लखी हांसदा, शांति हेंब्रम, सुनील हांसदा, संजय गोरांई सहित अन्य कामरेड मौजूद थे।



