कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड के पालाजोड़ी पंचायत के शालुका गांव में मां अन्नपूर्णा पूजा तथा नवान्न उत्सव पर में दो दिवसीय बंगला जातरा सह मेला का आयोजन किया गया। रविवार की रात शालुका में तापस कुमार रचित सुर्य स्वाधीन देशे पराधीन भालवासा जातरा गाना का मंचन किया गया। जातरा गाना को लेकर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक अभिनय देखा कर उपस्थित श्रोताओं को मुक्त कर दिया। जातरा पाला के दौरान कलाकारों द्वारा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को दिखाया गया। नेताओं ने चुनाव के पहले मिठी मिठी आश्वासन देखर ग्रामीणों को आपना पक्ष में कर चुनाव जीत जाते हैं। विधायक बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में ध्यान नही देते हैं तथा ग्रामीणों पर जुल्म चलाते हैं। जातरा पाला के दौरान कलाकारों द्वारा आपना अभिनय से उपस्थित दर्शकों को मुग्ध कर दिया। ग्रामीण क्षेत्र में जातरा गाना के दौरान ग्रामीणों को बहुत कुछ सीखने समझने में आया। इस दौरान शालुका गांव में ग्रामीण ने बताया इस तरह गांव देहात में कार्यक्रम का आयोजन होंने से ग्रामीण को बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। मौके पर दोनों गांव के कमिटी के सदस्यों द्वारा जातरा गाना शांतिपूर्ण भाव से सम्पन्न कराया।



