मधुपुर संताल एक्सप्रेस:- सोमवार को कांग्रेस एनएसयूआई के छात्र नेता मेहराब खान और अनीस खान समेत कई अन्य छात्र नेता और कार्यकर्ता ने सोमवार को मधुपुर के स्थानीय विधायक विधायक सह झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के नेताओं ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। प्रतिक्रिया में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा, “मैं मधुपुर को विकास की गंगा में तब्दील करने का वादा करता हूं। हर घर तक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी, और क्षेत्र को विकास के नए आयाम दिए जाएंगे।” हफीजुल हसन के इस बयान ने मधुपुर की जनता में सकारात्मक उम्मीदें जगा दी हैं। स्थानीय निवासी मंत्री के वादों को लेकर खासे उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि विकास की रफ्तार तेज होगी।




