संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ )। थाना क्षेत्र के पोखरिया कोल माइंस रोड किनारे बाईपास सड़क सुनटोला के पास सड़क पर गई जमीन को लेकर हुई दो पक्षों बीच विवाद में मुवावजा की मांग पर रैयतों ने डंफर वाहनो को जाम कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार सुनटोला निवासी कुछ रैयतों के बीच अपनी जमीन बाईपास सड़क निर्माण के दौरान ली गई थी ।जिसका मुवावजा कुछ रैयतों को मिला और कुछ को मिलने की बात को लेकर आपस मे ही विवाद हो गया। और यह मामला माइंस सड़क तक पहुंच गया और फिर ग्रामीणों ने डंपर जाम कर उचित मुवावजा की मांग कर रहे थे वहीं जाम की खबर सुनते ही एसडीपीओ बिजय कुमार ,सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, सीआई उपेंद्र यादव समेत अन्य पुलिस बल जाम स्थल पहुँचकर ग्रामीणों की समस्या को गहनता से सुनी गई यथा दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया परंतु दोनों पक्षों के लोग अपनी जमीन होने का दावा करते रहा। समाचार भेजे जाने तक सड़क जाम जारी था और प्रशासन एवं दोनों पक्ष के लोगो के साथ सफल वार्ता जारी था



