जामताड़ा : बीते दिनों कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सुब्दीडीह गांव में इंडियन गैस ग्रामीण वितरण केंद्र में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की पहचान कर कर्माटांड़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। बीते आठ दिसंबर की रात्रि को ग्राम कुरुवा में रफिक इंडेन ग्रामिण वितरण गैस दुकान का ताला तोड कर इनवर्टर, बैटरी, प्रिंटर, कंप्यूटर का सीपीयू, मॉनिटर, माउस की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया था। जिसपर तौफिक अनवर, पिता रफिक अंसारी, सा०- कुरुवा, थाना- करमाटांड के लिखित आवेदन पर थाना प्रभारी करमाटांड द्वारा कांड दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में तकनिकी सहयोग एवं तैनात गुप्तचरों से चोरी की घटना को ग्राम सुब्दीडीह के एकलाख अंसारी, हनिफ अंसारी और इरफान अंसारी, तीनों पता सुब्दीडीह, थाना करमाटांड, जिला- जामताडा की संलिप्तता पाई गई। तत्पश्चात वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० अनुज कुमार ने सशस्त्र बल के साथ ग्राम सुब्दीडीह में अभियुक्त के घर में छापामारी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्तों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लेकर अभियुक्तों की निशानदेही पर कांड में चोरी गये सामान इनवर्टर, बैट्री, प्रिंटर, कंप्यूटर का मॉनिटर, सीपीयू, माउस तथा एक गैस चुल्हा बरामद किया गया।



