संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति के सदस्य शाहिद इकबाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित झारखंड विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाकात कर पाकुड़ की जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक आवेदन दिया है। झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति के सदस्य शाहिद इक़बाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान आकृष्ट करते हुए पाकुड़ सदर अस्पताल में डॉक्टर, नर्स की कमी की जानकारी दी है। श्री इकबाल ने बताया कि एएनएम 153 पद है ।जिसमें केवल 30 कार्यरत है। महिला, बच्चा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर नहीं है। पाकुड़ जिले में 103 डॉक्टरों का पद है। जिसमें पाकुड़ जिले में सदर अस्पताल एवं पीएचसी में 26 डॉक्टर ही कार्यरत है। इनमें से अध्ययन अवकाश में 9 डॉक्टर, 3 इस्तीफा और 3 डॉक्टर अनाधिकृत रूप से गायब है। कुल मिलाकर के पाकुड़ सदर अस्पताल पीएचसी की स्थिति चिंताजनक है।शाहिद इक़बाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवेदन देकर ध्यान दिलाया कि 2016-17 में रधुवर सरकार के कार्यकाल में झारखंड के 4096 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय का अन्य विद्यालययों में विलय कर दिया गया था। जिसमें पाकुड़ जिले के छः उर्दू विद्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरकार विलय किया गया विद्यालय की पुनर्वापसी के लिए कार्य कर रही है। श्री इकबाल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार हेतु डॉक्टरों की कमी की समस्या का शीघ्र से शीघ्र निदान की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की है जिससे कि यहां की जनता की स्वास्थ्य सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके।



