सरकार से संताल काटा पोखर का विकास एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्यचार बंद कराने की मांग
रानीश्वर(दुमका)। विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर और ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर के प्रचार प्रसार को लेकर संताल हुल अखड़ा की ओर से रानेश्वर प्रखंड के गोविन्दपुर पंचायत अन्तर्गत श्यामसुंदरपुर गांव से ऐतिहासिक शहीद स्थल संताल काटा पोखर, दिगुली तक पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा के समाप्ति के बाद संताल काटा पोखर में संताल हुल में शहीद हुए गुमनाम शहीदों और देश के स्वतंत्रा सेनानी सिदो कान्हू मुर्मू,चांद भैरो मुर्मू,फूलो झानो मुर्मू आदि वीर शहीदों के नाम श्रद्धांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर अखड़ा ने सरकार से मांग की है कि संताल काटा पोखर का जल्द से जल्द विकास किया जाय,राज्य में आदिवासियों पर हो रहे अत्यचार पर अखड़ा ने दुःख और आक्रोश व्यक्त किया और सरकार से मांग किया कि जल्द आदिवासियों पर हो रहे अत्यचार बंद हो। इसके साथ साथ अखड़ा ने सरकार से मांग किया कि संताल हुल के प्रतिफल बना संताल परगना के स्थापना दिवस 22 दिसम्बर को राज्य में राजकीय अवकाश घोषित किया जाय। इस मौके में सिमल हांसदा,सुनील मुर्मू,बुलु हेम्ब्रम,बिटू हेम्ब्रम,ताम्बर बास्की,बबलू हांसदा,सुमि सोरेन,बिलु टुडु,मेरु हांसदा,होपनी हांसदा,सीता हेम्ब्रम,गीता हेम्ब्रम,हेमलाल टुडु,दोनतो बेसरा,अनूप हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।


