एडीलेड । भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गये। यशस्वी को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इससे यशस्वी जायसवाल गोल्डन डक होने वाले क्लब में शामिल हो गये।
दिन-रात के इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। मैच की पहली ही गेंद का सामना करने में यशस्वी विफल रहे और स्टार्क ने एक विश्व रिकार्ड बना लिया।
इसी के साथ ही मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की है। इस प्रकार स्टार्क ने टेस्ट करियर में तीसरी बार मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है। वहीं उनसे पहले केवल वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिंस के नाम ही ये उपलधि है। इसके अलावा भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर कपिल देव के नाम टेस्ट करियर में अपनी पहली ही गेंद पर 2 बार विकेट लेने का रिकार्ड है। कपिल के अलावा रिचर्ड हैडली, ज्योफ अर्नॉल्ड और सुरंगा लकमल ने भी दो बार पहली ही गेंद पर विकेट लिए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


