मंत्रियों के नाम पर लगेगी मुहर
रांची । सीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिल्ली रवाना हो गए।दिल्ली रवाना होने से पहले केशव महतो कमलेश ने कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा।दिल्ली में ही कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नामों पर मुहर लगेगी।जानकारी के अनुसार, कांग्रेस, 4-1 के फॉर्मूले पर मंत्री पद की मांग कर रही है।चार विधायकों पर एक मंत्री। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 16 विधायकों ने जीत हासिल की है।कांग्रेस कोटे के मंत्री पद के लिए हर एंगल को देखा जा रहा है।यह बात भी सामने आ रही है कि प्रमंडल और जातिवार भी मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं।




