देवघर । झारखंड में इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने पर तथा देवघर के तीनों विधानसभा में ऐतिहासिक जीत मिलने पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों में खुशी चरम पर है। जीत को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के भी नेता एवं कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे ओर जीत का जश्न मना रहे थे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने जीता पर इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा जीते हुए तमाम नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ सभी राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया जिनके सही निर्णय तथा कुशल नेतृत्व में यह सफलता मिली। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने गठबंधन के साथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभी विधायकों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया, जिन्होंने झारखंड का विकास का साथ दिया। साथ ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुन: दूसरी बार गठबंधन की सरकार बनाने की बधाई दी। देवघर के सुरेश पासवान, मधुपुर के हफीजूल हसन तथा सारठ के उदय शंकर उर्फ चुन्ना सिंह की जीत से देवघर का सर्वांगीण विकास होगा। मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय के साथ नागेश्वर सिंह, प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,रवि केसरी,अमित पांडेय, डॉ अनूप,बासुकी पंडित,सुभाष चन्द्र मंडल,रवि बर्मा,शैफ दानिश,रजाऊल मुस्तफा, पंकज,बाबा, अर्जुन सिंह,मदन सिंह आदि सैकड़ों मौजूद थे।

जोगडि़हा में सुरेश पासवान की जीत पर मनाया जश्न
देवघर। देवघर विधानसभा क्षेत्र के जोगडि़हा गांव में महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान की जीत पर अवैतनिक मंत्री जगदीश प्रसाद राय के पुत्र अधिवक्ता सुजीत कुमार राय के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई तथा मिठाइयां बांटी गई। सुजीत कुमार राय ने कहा कि देवघर विधानसभा में महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान के चुनाव प्रचार में बिहार के कई नेता भी शामिल हुए और उनके पक्ष में जनसंपर्क कर अपने समाज के लोग से समर्थन करने को कहा गया था चुनाव प्रचार के दौरान इस मौके पर,रवींद्र राय, अशोक राय, मकुंद राय, जगरनाथ राय, रामेश्वर राय, सुबल राय, अजित राय, उदय राय, मुन्ना राय, दीपक राय, टिंकू राय, अमित राय, पिंटू राय,पुरेंद्र राय, शिवम् राय , रामदेव पासवान, संजय पासवान,गौरीशंकर दास सभी लोग मौजूद थे। झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की है। देवघर विधानसभा से राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान चुनाव जीत गए हैं। सुरेश पासवान ने एनडीए नारायण दास को हराकर बाजी मार ली है। झारखंड की 81 सीटों में से 71 सीटों पर परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। अभी तक के आंकड़े के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन 54 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है।



