साहिबगंज। अवैध खनन मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर साहिबगंज पहुंची। दो सदस्यीय टीम ने जिला खनन कार्यालय में दिन भर खनन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। ज्ञात हो कि नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रही थी। इस मामले में गवाह बने प्रधान विजय हांसदा के मुकरने के बाद मामला सीबीआई के हाथ चला गया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में विजय हांसदा के दर्ज कोर्ट कंप्लेन और एसटी-एससी थाने में दर्ज केस को सीबीआई ने टेकओवर कर लिया था। जिसके बाद 5 नवंबर को सीबीआई ने झारखंड, बिहार व बंगाल में 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी।






