देवघर। डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी द्वारा प्रखण्डवार तरीके से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए आवेदनों को ऑनलाईन अपडेट करते हुए योजना से सुयोग्य लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित करें। साथ ही निःशुल्क फॉर्म के जगह पैसे मांगे जाने के शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश डीसी ने संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इसके अलावे बैठक के दौरान डीसी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर अपना आवेदन कैम्प के अलावा सीएससी केन्द्र एवं पंचायत व प्रखण्ड में ऑफलाईन या ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। साथ ही कैम्प का आयेाजन जिले के सभी प्रखण्डों, नगर निगम व नगर परिषद के सभी वार्डों में 15 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा। आगे डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पंचायतों एवं नगर निगम के वार्डों में संचालित विशेष कैम्प में सभी भीएलई के साथ आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ उपस्थित रहेंगे। साथ ही पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड स्तर के कार्यों की निगरानी सभी अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। आगे डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के साथ बैठक कर इस आशय की जानकारी लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है कि फॉर्म निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही ऑनलाइन एचटीटीपीएस://डब्लू डब्लू डब्लू.झारखंड.गोव. इन डब्लूसीडी वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या पीडीएफ से भी जेरॉक्स कॉपी करा सकते हैं। साथ ही उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, ताकि प्रति माह एक हजार रुपया दिया जायेगा।
बैठक के दौरान डीसी विशाल सागर ने कहा है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के माध्यम से सुयोग्य लाभुकों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में लाभुकों से फॉर्म के लिए किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जानी है। फॉर्म के लिए लाभुकों से पैसे मांगे जाने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। सभी प्रखंडों में पर्याप्त संख्या में योजना से संबंधित फॉर्म उपलब्ध कराकर संबंधित आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका को निःशुल्क फॉर्म वितरण के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही आमजनों से अपील है कि आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका से ही निःशुल्क फॉर्म प्राप्त करें, किसी बिचौलिये के माध्यम से पैसे देकर फॉर्म नहीं खरीदें, कोई भी व्यक्ति फॉर्म के लिए पैसा की मांग करता है तो तत्काल अपने प्रखंड के बीडीओ और सीओ को सूचित करें, ऐसे लोगों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


