देवघर। बस संचालकों की मनमानी से मंगलवार को सैंकड़ो कांवरिया परेशान दिखे। गुस्से में आकर कांवरिया बस स्टेंड के सामने सड़क पर बैठकर असंतोष जता रहे थे। वजह यह थी कि मंगलवार की सुबह सात बजे से सैंकड़ो कि संख्या में कांवरिया बासुकीनाथ जाने के लिये फब्बारा चौक स्थित बस पड़ाव पहुंचे लेकिन दिन के 10 बजे तक एक भी बस जाने के लिये नहीं मिला। जिससे परेशान होकर कांवरिया बस पड़ाव के सामने सड़क पर बैठ गये। बताते चलें कि स्थानीय बस संचालकों द्वारा बस स्टेंड में अपनी वाहनों को न खड़ी कर झोंसागढ़ी इलाके में बस को लगा कर बासुकीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को बैठा कर ले जाया जा रहा है। जो खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन है। लेकिन परिवहन विभाग ऐसे बस संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। श्रावणी मेला में बाबाधाम में जल चढ़ाने के उपरांत कांवरिया बासुकीनाथ भी जलार्पण के लिये जाते हैं। श्रद्धालुओं को समय से यातायात सुविधा नहीं मिलने से पिछले दो दिनों से काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन परिवहन विभाग और यातायात विभाग द्वारा इसे हल्के में लिया जा रहा है। सड़क पर बासुकीनाथ जाने के इंतजार में बैठे कांवरिया श्रवण मंडल, देवचंद्र मंडल, रामदेव मंडल, श्रवण साह मधुबनी, रमेश राउत मोतिहारी, विकास कुमार जहानाबाद, प्रेम कुमार पटना निवासी ने बताया कि सुबह 7 बजे से ही बस के इंतजार में बैठे हैं लेकिन अभितक नहीं मिला है। पेरशान होकर सड़क पर बैठे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


