ढाका । बांग्लादेश में उपद्रवी अब अल्पसंख्यक हिंदुओं, शेख हसीना और उनकी पार्टी आवामी लीग के समर्थकों और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। जेसोर जिले में एक होटल को आग के हवाले कर दिया गया, जिसमें 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिस होटल में आगजनी हुई वह आवामी लीग के नेता शाहीन चकलादार का है। चकलादार आवामी लीग महासचिव हैं। उपद्रवी अल्पसंख्यक हिंदुओं, शेख हसीना और उनकी पार्टी आवामी लीग के समर्थकों और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं । जेसोर में एक होटल में उपद्रवियों ने आग लगा दी, जिसमें आठ लोगों की जलकर मौत हो गई और 84 अन्य घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं। उपद्रवियों ने अवामी लीग के सांसद काजी नबील के आवास पर भी तोडफ़ोड़ की और आग लगा दी। बांग्लादेश के क्रिकेटर लिटन दास और पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। बता दें कि मुर्तजा आवामी लीग के नेता हैं। उन्होंने जनवरी में हुए आम चुनावों में शेख हसीना की पार्टी से चुनाव लड़ा था और संसद सदस्य बने थे। लिटन दास बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और ओपनर हैं। वह अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आते हैं। शेख हसीना सरकार से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास के अलावा देश की कई प्रमुख इमारतों को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम को आग लगा दी. इसके साथ ही बांग्लादेश के संसद में दाखिल हुई भीड़ ने यहां भी खूब हंगामा किया. इसके फुटेज भी वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की टेबल पर चढ़कर हंगामा करते और कुर्सियों को फेंकते देखा जा सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


