मंड़रो,साहिबगंज । जिला के मिर्जाचौकी में मंगलवार कि सुबह 9.30 बजे के आसपास अचानक चार घरों में सीबीआई ने छापेमारी किया। जिसमें मिर्जाचौकी निवासी रंजन वर्मा,संजय जयसवाल,पतरु सिंह व टिंकल कुमार के घर पर चार सदस्यों की टीम के द्वारा सीबीआई छापेमारी पडी।छापेमारी करने आई सीबीआई टीम की गाडी रेलवे स्टेशन में, मिर्जाचौकी हाट परिसर में व छापेमारी स्थल से दुर में सड़क किनारे लगा कर पैदल पहुंच चलकर इन लोगों के घर पर करीब 5 घंटा तक छापेमारी किया।मिली जानकारी के अनुसार पत्थर व्यवसायी के घर पर सीबीआई की रेड पड़ी जिसमें रंजन वर्मा के घर से लगभग 6 लाख कैश व 1 किलो 2 सौ ग्राम चांदी को जब्त किया गया है।इधर मिर्जाचौकी में सीबीआई की छापेमारी के कारण हडकंप मचा रहा।






