संताल एक्सप्रेस संवाददाता

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर स्थित पत्थर कारोबारी महताब आलम के पैतृक आवास पर मंगलवार के सुबह सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार के सुबह एक बोलेरो में छः सदस्यों सीबीआई की टीम महताब आलम के आवास पर प्रवेश किया।इस दौरान घर के सभी सदस्यों को अंदर कर किसी को बहार-भीतर आने की अनुमति नहीं दिया।इधर राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय दलबल के साथ महताब आलम के आवास के बाहर सुरक्षा के व्यवस्था हेतु तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ महताब आलम के आवास के पास जुट गए हैं। छापेमारी के दौरान महताब आलम घर पर नहीं थे।इसी क्रम में महताब आलम के मां के पास से एक लाख रुपया मिला था,परंतु रूपया वापस कर दिया। बताया जा रहा है कि महताब आलम इस वक्त रांची में है।सीबीआई के टीम ने महताब आलम के भाई अफताब आलम,मो.सलाउद्दीन व मो.अलाउद्दीन से पुछताछ कर कई आवश्यक दस्तावेज साथ ले गए। जिसमें जमीन से संबंधित कागजात,सभी सदस्यों का आधार कार्ड,पैन कार्ड,बैंक पासबुक, मतदाता पहचान पत्र,चार बैंक के चार चेकबुक, रिवाल्वर के लाइसेंस की छायाप्रति साथ ले गए।चर्चा है कि तालझारी थाना क्षेत्र के मलीनटोप में संचालित आलम एंड ब्रोदरस क्रेशर में वर्ष 2023 में एक केस दर्ज हुआ था। इस संबंध में सीबीआई के एक अधिकारी संजय विश्वास ने बताया कि खनन संबंधित केस के अनुसंधान में महताब आलम के घर पहुंचे थे।





