*●टिकट नहीं मिलने से नाराज थे बाटुल,हिमंता विस्वा सरमा के मानने पर माने*

*●हिमंता से वार्ता के बाद भाजपा के एक और बागी वीरेंद्र मंडल ने भी नाला से नाम वापस लिया*
संवाददाता
दुमका । नाला विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा भरने वाले भाजपा नेता सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा ने नामांकन वापस ले लिया है।पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल नाला से भाजपा टिकट के दावेदार थे।पर भाजपा ने इस सीट पर माधव चंद्र महतो को टिकट दिया है।टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर सत्यानन्द झा बाटुल ने पार्टी से बगावत कर नाला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया था। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड में चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा नामांकन वापसी से एक दिन पहले गुरुवार को सत्यानन्द झा बाटुल से मिले थे। हिमंता विस्वा सरमा ने उन्हें पार्टी हित में चुनाव मैदान से हट जाने के लिए मनाने में सफल रहे।इधर एक और भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने भी हिमंता बिस्वा सरमा से बातचीत के बाद नाला से नामांकन वापस ले लिया है।





