संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़ विधानसभा आम चुनाव- 2024 के परिप्रेक्ष्य नाम निर्देशन के अंतिम दिन दिन जिला के तीनो विधानसभा क्षेत्र पाकुड़ और महेशपुर से चार प्रमुख दलों व अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है । कांग्रेस और भाजपा के नामांकन पर्चा भरे जाने के साथ ही चुनाव का माहौल पूरी तरह से गंभीर हो गया है।
05- पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम भारी संख्या बल के साथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस बीच पूरा शहर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद आलमगीर आलम जिंदाबाद निशात आलम जिंदाबाद के नारों से जोरदार शंखनाद किया । पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से ही समाजवादी पार्टी के ओर से अकील अख्तर ने भी अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन किया। वही आजसू के अजहर इस्लाम ने भी नामांकन किया। 06 महेशपुर अनुसूचित जनजाति विधानसभा निर्वाचित क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महेशपुर से ही एपीआई पार्टी के प्रत्याशी कामेश्वर हांसदा ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वही लिट्टीपाड़ा से झारखंड क्रांतिकारी लोकन्त्रिक पार्टि के उम्मीदवार मार्क बास्की, निर्दलीय उमीदवार निर्मल मुर्मू ने नामांकन किया। पाकुड़ एवं महेशपुर से दो प्रमुख पार्टी कांग्रेस एवं भाजपा के उम्मीदवारों द्वारा पर्चा भर जाने से विधानसभा क्षेत्र का माहौल पूरी उत्साह और चरम पर है।





