कहा : बांग्लादेशी घुसपैठियों का सरदार हेमंत सोरेन

दुमका ब्यूरो
दुमका। असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुये कहा कि संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठी आदिवासियों के अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे है लेकिन हेमंत को इन घुसपैठियों से प्यार है जो ठीक नहीं है। यदि आपके इसी प्यार के वज़ह से संताल परगना की जनता आपको डाइवोर्स दे देगी। दुमका में जिले के सभी चारो विधानसभा के प्रत्यासियों के पक्ष में चुनावी प्रचार प्रसार करने पहुंचे सीएम हेमंत विस्वा सरमा ने कहा कि अगर झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनी तो इन बंग्लादेशी घुसपैठियों को लात मार कर बाहर कर देंगे। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि इरफ़ान और आलमगीर आलम जैसे नेताओं को दो घंटे मे ठीक कर देंगे।
उक्त बातें सोमवार को दुमका के यज्ञ मैदान आयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुये असम के सीएम ने कहा। उन्होंने कहा कि आज संताल परगन में घुसपैठी का चारागाह बनाये हुये है। यहाँ के वहन बेटियों के अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे है। लेकिन हेमंत सोरेन चुप्पी साधे हुई है। घुसपैठियों का सरदार तो हेमंत सोरेन है। इन्हें वोट के लिये हेमंत चुप्पी साधे हुये है। सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को बंटी बबली कहते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को इरफ़ान से प्यार है और कल्पना को सरगराज से प्यार है। ये बंटी बबली सरकार को बंगालदेशी घुस पैठियों और और पैसे से प्यार है लेकिन झारखण्ड क़ी जनता इस बार हेमत सरकार को डाइवोर्स दे दे देगी। उन्होंने सीता सोरेन को लेकर हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुये कहा कि भले ही बंटी बबली का प्यार एक दूजे के लिये है हमें आपत्ति नहीं है आप इसे फ़िल्म बनाओ लेकिन जिस तरह आपके मंत्रीमण्डल में शामिल इरफ़ान अंसारी ने आपकी भाभी के लिये जो शब्द कहे थे क्या आपने कार्रवाई की क्या सीता सोरेन आदिवसी नहीं है लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता चुंकि बंटी को इरफ़ान से प्यार है.उन्होंने कहा कि इरफ़ान अंसारी मर्डर भी कर दे कोई कार्रवाई नहीं होगी. हेमंत सोरेन आदिवासी नेता नहीं बल्कि घुसपैठियों का नेता है. राज्य मे लूट ख़सौट बना हुआ है इरफ़ान के पास और आलमगीर के आदमी के पास से पैसे निकल रहे है लेकिन कांग्रेस इन्हें टिकट दे रही है। उनके अपने
लोगों को चुनाव में खड़ा करा रही है। उन्होंने कहा इरफ़ान और आलमगीर जैसे नेता को ठीक करने के हमें दो घंटा लगेगा। उन्होंने झारखंड वासियों से इस बार चुनाव भाजपा सरकार बनाने का अपील किया ताकि यहाँ के महिलाओं आदिवासियों का अस्मिता बचाया जा सके।





