इस चुनाव में गरीब जीतेगा या धनवान जीतेगा इसका फैसला जनता करेगी
शेखर सुमन
देवघर। शहर के पत्थरचपटी आम बागान में महती चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव इस राज्य के ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां एक ओर गरीब मजदूर किसान है। दूसरी ओर व्यापारी और धनवान, कॉरपोरेट पूंजीपति चुनाव लड़ रहा है। कमरतोड़ महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तेल, अनाज, दाल जैसे महत्वपूर्ण समान की कीमत आसमान छू लिया है। इससे निजात दिलाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा इसी को देखते हुए मंईयां सम्मान योजना लाया। दिसंबर महीना से सम्मान राशि 2500 मिलेगी। उनकी सरकार आएगी तो साल में एक– लाख रुपया महिलाओं को खाते में सीधे भेजेंगे।किसान को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। वर्षा पर किसान निर्भर हैं। देश के विभिन्न राज्य के सुखाड़ से किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं, मगर केंद्र सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। कहा कि उनकी सरकार 2 लाख तक किसानों को ऋण माफी किया। बकाया बिजली बिल माफ किया। 200 यूनिट बिजली बिल फ्री किया। काला कानून के विरोध में कई किसानों की जान चली गई। लेकिन केंद्र सरकार किसानों के हित में कोई काम नहीं किया है। पांचवी अनुसूची क्षेत्र का पहला आदिवासी झारखंड में सरकार बनाया। सरकार बनाने की एक घंटे बाद से ही पूंजीपति और कारपोरेट घराने के लोग सरकार को गिराने में जुट गए। सरकार को कई बार अस्थिर करने का प्रयास किया। इस बीच कोरोना आ गया। विपक्षी कहने लगे आदिवासी से सरकार नहीं चलेगा, मगर 5 साल तक सरकार हमने चलाया। जनता से वोट अधिकार से मांगने आए हैं। कोरोना के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से अपने यहां लाया। किसी को भूखे मरने नहीं दिया। ब्लॉक में योजनाओं के लिए धक्के लोग खाते थे, लेकिन उससे बचने के लिए हमने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया। अधिकारी आपके घर जाकर समस्याओं को सुने। इस चुनाव में गरीब जीतेगा या धनवान जीतेगा। इसका फैसला जनता करेगी। केन्द्र के पास 136 करोड़ राज्य सरकार का बकाया है। अधिकार मांगे तो जेल में डाल दिया। कई लोग जेल गए। कई लोग को जेल में मार दिया गया। व्यापारियों ने देश को बर्बाद कर रख दिया है। कहा कि रेलवे में 10 रुपया का प्लेटफार्म टिकट 50 रुपया कर दिया है। वंदे भारत ट्रेन अमीरों के लिए चलायी है। कोरोना काल में बंद गरीबों की ट्रेन अभी तक नहीं चलाया गया। गरीब की ट्रेन बंद कर दी गई है। कोरोना में सरकार के दो मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और जगन्नाथ महतो शहीद हो गए। केंद्र की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब चुनाव में देना है। बीजेपी जात–पात की राजनीति कर बांटने का प्रयास करेगी, होशियार रहना होगा। केंद्र सरकार और घुसपैठियों की सांठगांठ है। बांग्लादेश से बीजेपी मिली है। केंद्र में उनकी सरकार है, सीमा पर उनके जवान हैं और घुसपैठ की बात भी वही करते हैं। मधुपुर विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के किला को और मजबूत बनाना है। हफीजुल को भारी मतों से जीताएं।
पूर्णिया सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सिदो कान्हो क्रांति के प्रतीक है । इन्होंने झुकना नहीं सीखा, झारखंड के सम्मान की लड़ाई लड़ा। बीजेपी ने झारखंड को सबसे अधिक लूटा है।उसके कारण झारखंड में गरीबी, बेरोजगारी ज्यादा हुआ है झारखंड को अगर बढ़ाने का कोई काम किया है वह हेमंत सोरेन ने किया है। मधुपुर से हफीजुल हसन को ऐतिहासिक वोट से विजय बनाना है।

खून का एक-एक कतरा मधुपुर के लिए : हफीजुल
मौके पर झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि उनका खून का एक–एक कतरा मधुपुर के लिए काम आएगा। कहा कि मधुपुर की मधुपुरियत बनाए रखने के लिए हमेशा आगे आकर काम किया और करेंगे। कहा उन्हें विधायक चुन हेमंत सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाएं।





